उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा सचिवालय का दौरा किया
श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने अधिकारियों के साथ बातचीत की और राज्यसभा सचिवालय के कार्यों की समीक्षा की
प्रविष्टि तिथि:
06 OCT 2025 3:02PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राज्यसभा सचिवालय का दौरा किया।
दौरे के दौरान उन्होंने सचिवालय के अधिकारियों के साथ बातचीत की और इसके कामकाज की समीक्षा की, जिसमें सदन तथा इसके सदस्यों को विधायी, प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक सहायता प्रदान करने में इसकी भूमिका भी शामिल है।
उपराष्ट्रपति और सभापति के समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें सचिवालय के विभिन्न प्रभागों और पहलों पर प्रकाश डाला गया।
*****
पीके/केसी/आईएम/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2175356)
आगंतुक पटल : 195