प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 05 OCT 2025 12:57PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

‘‘दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में हुई जनहानि से बहुत दुःख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण दार्जिलिंग एवं आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हम प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

***

पीके/केसी/पीपी/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2174962) आगंतुक पटल : 214
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Nepali , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam