प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2025 8:44AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री विजय कुमार मल्होत्रा ​​के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने कहा कि श्री विजय कुमार मल्होत्रा ​​जी ने एक उत्कृष्ट नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई, उन्हें जनमानस से जुड़े मुद्दों की बहुत अच्छी समझ थी और उन्हें अपने संसदीय कार्यकलापों के लिए भी याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;

"श्री विजय कुमार मल्होत्रा ​​जी ने एक उत्कृष्ट नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई, उन्हें जनमानस से जुड़े मुद्दों की बहुत अच्छी समझ थी। उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई। संसदीय मामलों में उन्हें अपने कार्यकलापों के लिए भी याद किया जाएगा। उनके निधन से दुःख पहुंचा है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।"

जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए भी वे सदैव याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति!

ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਮਲਹੋਤਰਾ ਜੀ ਇੱਕ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨੇਤਾ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਨਤਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਦੀ ਡੂੰਘੀ ਸਮਝ ਸੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੰਸਦੀ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਲਈ ਵੀ ਯਾਦ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਬਹੁਤ ਦੁਖਦਾਈ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਕਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਸੰਵੇਦਨਾ ਓਮ ਸ਼ਾਂਤੀ

***

पीके/केसी/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2172969) आगंतुक पटल : 177
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali-TR , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam