प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक श्री एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया
Posted On:
24 SEP 2025 3:44PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक श्री एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसा महान व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने राष्ट्र की अंतरात्मा को झकझोर दिया और भारत की आत्मा में गहराई तक उतर गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय साहित्य, विशेषकर कन्नड़ साहित्य में श्री भैरप्पा के योगदान ने राष्ट्र के बौद्धिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इतिहास, दर्शन और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनके निडर जुड़ाव ने उन्हें विभिन्न पीढ़ियों और भौगोलिक क्षेत्रों में प्रशंसा दिलाई।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा:
"श्री एस.एल. भैरप्पा जी के निधन से, हमने एक ऐसे प्रखर व्यक्तित्व को खो दिया है जिन्होंने हमारी अंतरात्मा को झकझोर दिया और भारत की आत्मा में गहराई से उतर गए। एक निडर और शाश्वत विचारक के तौर पर उन्होंने अपनी विचारोत्तेजक रचनाओं से कन्नड़ साहित्य को गहन रूप से समृद्ध किया। उनके लेखन ने पीढ़ियों को चिंतन करने, प्रश्न करने और समाज के साथ अधिक गहराई से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति उनका अटूट जुनून आने वाले वर्षों तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।”
***
पीके/केसी/एसकेएस/केएस
(Release ID: 2170660)
Visitor Counter : 64