प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने करमा पूजा के अवसर पर सबको शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2025 3:51PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी देशवासियों, विशेषकर आदिवासी समुदाय को करमा पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस त्योहार में प्रकृति की पूजा का भी विशेष महत्व है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर अपने संदेश में कहा:

"सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय के अपने परिवारजनों को करमा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस त्योहार में प्रकृति पूजन का भी विशेष महत्त्व है। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के लिए सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करे।

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2163363) आगंतुक पटल : 63
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali-TR , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam