प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की


राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए

प्रधानमंत्री ने संघर्ष के शांतिपूर्ण हल के लिए भारत के दृढ़ रुख और जल्द से जल्द शांति बहाली के प्रयासों के समर्थन की पुष्टि की

दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2025 6:39PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर पीएम मोदी के साथ अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान तथा शीघ्र शांति बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और सतत् रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस मामले में हर मुमकिन मदद करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की भी समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

**

पीके/केसी/एनएस


(रिलीज़ आईडी: 2155231) आगंतुक पटल : 59
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam