प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने कश्मीर घाटी में पहली मालगाड़ी के आगमन की सराहना की, और इसे वाणिज्य और संपर्क के लिए महान दिन बताया
प्रविष्टि तिथि:
09 AUG 2025 6:04PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर घाटी में पहली मालगाड़ी के आगमन की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को राष्ट्रीय माल नेटवर्क से जोड़ने में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की एक पोस्ट पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस विकास से जम्मू-कश्मीर में प्रगति और समृद्धि दोनों बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया;
"जम्मू-कश्मीर में वाणिज्य और कनेक्टिविटी के लिए शानदार दिन! इससे प्रगति और समृद्धि दोनों बढ़ेगी।"
******
पीके/केसी/एनकेएस/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2154732)
आगंतुक पटल : 51
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Assamese
,
Telugu
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Kannada
,
Malayalam