राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रेस विज्ञप्ति

प्रविष्टि तिथि: 14 JUL 2025 2:07PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

2. राष्ट्रपति ने निम्नलिखित राज्यपाल/उपराज्यपाल की नियुक्ति की है:-

  1. प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  2. श्री पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  3. श्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

3. उपरोक्त नियुक्तियां राज्यपाल/उपराज्यपाल के संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

***

एमजी/केसी/जेके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2144499) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam