संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संविधान हत्या दिवस मनाया गया

Posted On: 27 JUN 2025 3:19PM by PIB Delhi

25 जून 2025 को, भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संविधान हत्या दिवस मनाया गया, जिसका नेतृत्व संबंधित मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपराज्यपालों ने किया।

इन कार्यक्रमों का बहु-आयामी उद्देश्य था:


उन लोगों को सम्मान देना जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और लोकतंत्र की रक्षा की।
प्रदर्शनी लगाना, जनचर्चाओं में भाग लेना और फिल्म प्रदर्शन करना।
लोकतांत्रिक संस्थाओं की कमजोरी और ताकत पर पीढ़ियों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना।

भारत में लोकतंत्र केवल एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं है; यह एक सभ्यता की सोच है, जो भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ढांचे में गहराई से जुड़ी हुई है। संविधान हत्या दिवस केवल किसी पुराने अन्याय की याद नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संस्थागत ईमानदारी और संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारी गंभीर प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि है।
आइए, हम एक राष्ट्र के रूप में एक साथ आएं, सोचें, याद करें और लोकतंत्र की नींव की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराएं।

दिल्ली:


संस्कृति मंत्रालय भी प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में 50 प्रमुख स्थानों पर "लोकतंत्र अमर रहें" प्रदर्शनी शुरू करने का समन्वय कर रहा है, जो आने वाले हफ्तों में जनता के लिए खुली रहेगी।

दिल्ली - सेंट्रल पार्क:


दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मिलकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'संविधान हत्या दिवस' पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2025/jun/doc2025627577401.pdf

****

एमजी/केसी/एमके/एनजे


(Release ID: 2140208) Visitor Counter : 11