प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बातचीत की

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2025 2:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून, 2025 को कनाडा के कनानास्किस में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री कीर स्टार्मर के साथ बातचीत की। श्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंध मजबूत हो रहे हैं, जो व्यापार और वाणिज्य जैसे क्षेत्रों में हमारी प्रगति से झलकता है।

एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा:

"प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक असाधारण बातचीत। भारत और ब्रिटेन के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं, व्यापार और वाणिज्य जैसे क्षेत्रों में हमने जो प्रगति की है, उसमें झलकता है। हम इस अद्भुत दोस्ती को और भी गति देने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। @Keir_Starmer"

***

एमजी/केसी/एचएन/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2137267) आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam