प्रविष्टि तिथि:
18 JUN 2025 3:00PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री शिगेरू इशिबा के साथ गहन विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इस बात की पुष्टि की कि भारत और जापान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
“कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ गहन विचार-विमर्श। भारत और जापान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
@shigeruishiba”
*****
एमजी/केसी/पीके