प्रविष्टि तिथि:
10 JUN 2025 2:11PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में भारत में डिजिटल संपर्क व्यवस्था को आगे बढ़ाने के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता पर केंद्रित एक लेख आज साझा किया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की पोस्ट के उत्तर में कहा है-
“हमारी सरकार देश को डिजिटल कनेक्टिविटी में विश्व-स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत रही है। केंद्रीय मंत्री @JM_Scindia जी ने अपने इस आलेख में विस्तार से बताया है कि बीते 11 वर्षों में इसमें मिली सफलता कैसे हमें इस दिशा में और तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।”
****
एमजी/केसी/केके/एनजे