प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

प्रविष्टि तिथि: 08 MAR 2025 10:36AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। श्री मोदी ने कहा, "जैसा कि मैंने वादा किया था, आज मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को वे महिलाएं संभालेंगी जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा किया;

"हम #महिलादिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। यह हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। "जैसा कि मैंने वादा किया था, आज मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को वे महिलाएं संभालेंगी जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।"

***

एमजी/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2109336) आगंतुक पटल : 291
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Khasi , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam