प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के समापन के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए

प्रविष्टि तिथि: 02 MAR 2025 8:32PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ के समापन के बाद आज गुजरात में सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह मंदिर हमारी संस्कृति की शाश्वत विरासत और साहस को दर्शाता है।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में उन्होंने लिखा:

मैंने तय किया था कि प्रयागराज में महाकुंभ के बाद मैं सोमनाथ जाऊंगा, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम है।

आज, मुझे सोमनाथ मंदिर में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला। मैंने हर भारतीय की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। यह मंदिर हमारी संस्कृति की कालातीत विरासत और साहस को दर्शाता है।

प्रयागराज में एकता का महाकुंभ, करोड़ों देशवासियों का प्रयास सफल हुआ।मेरे एक सेवक ने अंतरमन में संकल्प लिया कि महाकुंभ के बाद द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ का पूजन-अर्चन करूंगा।

आज सोमनाथ दादा की प्रार्थना से उनका संकल्प पूरा हुआ। मैंने सभी देशवासियों की ओर से एकता के महाकुंभ की सफलताओं को श्री सोमनाथ भगवान के चरण में समर्पित किया। इस दौरान मैंने हर देशवासी के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की भी कामना की।

****

एमजी/केसी/एसकेएस/एसवी


(रिलीज़ आईडी: 2107631) आगंतुक पटल : 471
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam