प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने लोगों को अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस की बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2025 4:33PM by PIB Delhi

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने यह भी कहा कि अरुणाचल प्रदेश अपनी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। श्री मोदी ने यह भी कामना की कि अरुणाचल प्रदेश निरंतर समृद्ध होता रहे और आने वाले वर्षों में इसकी प्रगति और सद्भाव की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

"अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य दिवस की बधाई! यह राज्य अपनी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश के मेहनती और गतिशील लोग भारत के विकास में बहुत योगदान दे रहे हैं, जबकि उनकी जीवंत आदिवासी विरासत और लुभावनी जैव विविधता इस राज्य को वास्तव में खास बनाती है। अरुणाचल प्रदेश की उन्नति जारी रहे और आने वाले वर्षों में इसकी प्रगति और सद्भाव की यात्रा आगे बढ़ती रहे।"

****

एमजी/आरपीएम/केसी/वीके/एसवी


(रिलीज़ आईडी: 2105045) आगंतुक पटल : 416
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , Tamil , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam