प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने थाईपूसम पर सभी लोगों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2025 1:14PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईपूसम के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा, "भगवान मुरुगन की दिव्य कृपा हमें शक्ति, समृद्धि और बुद्धि प्रदान करे। इस पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों के लिए खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

"सभी को आनंदमय एवं मंगलमय थाईपूसम की शुभकामनाएं!

भगवान मुरुगन की दिव्य कृपा हमें शक्ति, समृद्धि और बुद्धि प्रदान करे। इस पावन अवसर पर मैं सभी के लिए खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की प्रार्थना करता हूं।

यह दिन हमारे जीवन में शांति और सकारात्मकता भी लाए!
वेत्रिवेल मुरुगनुकु अरोगरा!"

***

एमजी/केसी/एके/के


(रिलीज़ आईडी: 2101667) आगंतुक पटल : 317
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam