प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर शोक व्यक्त किया है

प्रविष्टि तिथि: 04 JAN 2025 12:46PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. राजगोपाल चिदंबरम भारत के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख वैज्ञानिको में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया;

"डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन से बहुत दुख हुआ। वे भारत के परमाणु कार्यक्रम  में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले  प्रमुख वैज्ञानिको में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें पूरा देश कृतज्ञता के साथ याद करेगा और उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।"

****

एमजी/केसी/आईएम/केएस


(रिलीज़ आईडी: 2090134) आगंतुक पटल : 321
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam , Malayalam