प्रधानमंत्री कार्यालय
भारत ऊर्जा और प्रतिभाओं से भरपूर देश है, यह अनगिनत प्रेरणादायक जीवन यात्राओं से भरा हुआ है जो नवाचार और साहस को प्रदर्शित करती हैं – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
प्रविष्टि तिथि:
31 DEC 2024 8:21PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की सराहना करते हुए कहा कि यह देश प्रतिभाओं का भंडार है तथा इसमें अनगिनत प्रेरणादायक जीवन यात्राएं हैं जो नवाचार और साहस का प्रदर्शन करती हैं। ग्रीन आर्मी का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी इनके अग्रणी कार्य की प्रशंसा की है।
इस संबंध में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश लिखा:
"भारत प्रतिभाओं से भरपूर देश है तथा यहां अनगिनत प्रेरणादायक जीवन यात्राएं हैं जो नवाचार और साहस का प्रदर्शन करती हैं।
पत्रों के माध्यम से उनमें से कई लोगों के साथ जुड़ना खुशी की बात है। ऐसा ही एक प्रयास है ग्रीन आर्मी, जिसका अग्रणी कार्य आपको बहुत प्रेरित करेगा।"
***********
एमजी/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2089112)
आगंतुक पटल : 201
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam