प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 01 DEC 2024 12:28PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागा संस्कृति अपनी कर्तव्य भावना और करुणा के लिए जानी जाती है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई। नागालैंड की अपनी समृद्ध संस्कृति और राज्य के लोगों के अद्भुत स्वभाव के लिए प्रशंसा की जाती है। नागा संस्कृति अपनी कर्तव्य भावना और करुणा के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में नागालैंड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।"

 

***

एमजी/केसी/पीपी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2079496) आगंतुक पटल : 337
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada , Malayalam