प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री बालासाहेब ठाकरे को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की


ठाकरे जी महाराष्ट्र के विकास और मराठी लोगों के सशक्तिकरण का समर्थन करने वाले एक दूरदर्शी व्यक्ति थे : प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 17 NOV 2024 1:22PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने श्री ठाकरे की महाराष्ट्र के विकास और मराठी लोगों के सशक्तिकरण का समर्थन करने वाले एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में सराहना की।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“मैं महान बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे महाराष्ट्र के विकास और मराठी लोगों के सशक्तिकरण का समर्थन करने वाले एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। वे भारतीय संस्कृति और लोकाचार के गौरव को बढ़ाने में दृढ़ विश्वास रखते थे। उनकी निर्भीक आवाज़ और अटूट भावना पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

 

----

एमजी/केसी/पीपी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2074039) आगंतुक पटल : 412
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam