प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने टाटा संस और पीएसएमसी की लीडरशिप टीम से मुलाकात की


प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग परियोजनाओं पर चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 26 SEP 2024 8:51PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज टाटा संस और पीएसएमसी की लीडरशिप टीम से मुलाकात की। चर्चा भारत में सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग परियोजनाओं के संबंध में अपडेट पर केन्द्रित थी। पीएसएमसी ने भारत में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

टाटा संस और पीएसएमसी की लीडरशिप टीम के साथ एक शानदार बैठक हुई। उन्होंने अपने सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग परियोजनाओं पर अपडेट साझा किए। पीएसएमसी ने भारत में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने के प्रति उत्साह व्यक्त किया।”

***********

एमजी/आरपीएम/केसी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2059321) आगंतुक पटल : 152
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam