प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2024 9:08AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की अवधारणा विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त करने में अमूल्य भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

महान राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अंत्योदय की उनकी अवधारणा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अमूल्य भूमिका निभाने वाली है। देश के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अविस्मरणीय रहेगा।

***

एमजी/एआर/एके/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2058452) आगंतुक पटल : 257
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam