प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष हॉकी टीम को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी

Posted On: 17 SEP 2024 10:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुरुष हॉकी टीम को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 जीतने के लिए बधाई दी।

श्री मोदी ने उनके प्रदर्शन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने के लिए असाधारण भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई!

उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन, अटूट भावना और समर्पण ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।

****

एमजी/एआर/एसके/जीआरएस



(Release ID: 2055947) Visitor Counter : 54