प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 05 SEP 2024 10:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एथलीट कपिल परमार को पेरिस पैरालम्पिक में पुरुषों की 60 किग्रा जे1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

श्री मोदी ने उनके प्रदर्शन को अविस्मरणीय बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा:

"बेहद ही अविस्मरणीय खेल प्रदर्शन और एक विशेष पदक!

कपिल परमार को बधाई, क्योंकि वे पैरालम्पिक में जूडो में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। पैरालम्पिक 2024 में पुरुषों की 60 किग्रा जे1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।

***

एमजी/एआर/एसएस/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2052422) आगंतुक पटल : 197
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam