प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
04 SEP 2024 3:00PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
श्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब दुनिया भर में लाखों लोगों को दूसरों की सेवा और देखभाल करने तथा समाज में भाईचारे के रिश्तों और सद्भाव को बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब दुनिया भर में लाखों लोगों को दूसरों की सेवा और देखभाल करने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें अपने समाज में भाईचारे के रिश्तों और सद्भाव को बढ़ाने की भी सीख देता है। कामना है कि हमारी पृथ्वी को बेहतर बनाने के हमारे प्रयासों में इसका ज्ञान सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहे।"
***
एमजी/एआर/आरके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2051756)
आगंतुक पटल : 271
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Telugu
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Kannada
,
Malayalam