प्रविष्टि तिथि:
23 JUL 2024 9:59AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है ;
“महान चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निर्भीक नायक थे, जिन्हें अटूट साहस और भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्धता का वरदान प्राप्त था। उनके आदर्श और विचार लाखों लोगों, विशेषकर युवाओं के दिल और दिमाग में गूंजते रहते हैं।”
****
एमजी/एआर/आरके