प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सांसद डी. श्रीनिवास गारू के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 29 JUN 2024 8:44PM by PIB Bhopal

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व राज्यसभा सदस्य (सांसद) श्री डी. श्रीनिवास गारू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि श्री गारू को उनकी सार्वजनिक सेवा और गरीबों के उत्थान के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“पूर्व सांसद श्री डी. श्रीनिवास गारू के निधन से दुखी हूं। उन्हें लंबे समय तक सार्वजनिक सेवा और गरीबों को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी”

 

***

एमजी/एआर/आर

 

(रिलीज़ आईडी: 2029878) आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , हिन्दी , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam