जल शक्ति मंत्रालय

श्री आर.सी. पाटिल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला


जल शक्ति मंत्रालय जल संरक्षण, स्वच्छता और प्रबंधन में नए मानक स्थापित करेगा: श्री सी.आर. पाटिल

Posted On: 11 JUN 2024 6:39PM by PIB Delhi

श्री चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद मंत्री ने मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री पाटिल गुजरात के नवसारी लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उपरोक्त पोस्ट में श्री पाटिल ने कहा, मैं दृढ़ संकल्पित हूं कि जल शक्ति मंत्रालय जल संरक्षण, स्वच्छता और प्रबंधन में नए मानक स्थापित करेगा। इस दिशा में हम सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देंगे और नवीनतम तकनीक का उपयोग करके जल परिसंपत्तियों का संरक्षण करेंगे।

श्री पाटिल को केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना और श्री राज भूषण चौधरी के साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने देश में जल की स्थिति और मंत्रालय के विभिन्न विभागों के कार्यों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पेयजल एवं स्वच्छता सचिव सुश्री विनी महाजन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग की सचिव सुश्री देबाश्री मुखर्जी तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

*****

एमजी/एआर/वीएस/एसएस



(Release ID: 2024362) Visitor Counter : 163