नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री प्रल्हाद जोशी ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया

श्री श्रीपद येसो नाइक ने राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2024 2:54PM by PIB Bhopal

श्री प्रल्हाद जोशी ने आज अटल अक्षय ऊर्जा भवन में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के अपने पोर्टफोलियो के अलावा केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके अलावा श्री श्रीपाद येसो नाईक ने भी आज नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001kjkyfgPVNA.jpg

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव श्री भूपेन्द्र सिंह भल्ला सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्रियों का स्वागत किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002erewrwerwUYAC.jpg

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने मीडिया के साथ बातचीत में भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। साथ ही, इस क्षेत्र में विकास की विशाल संभावनाओं को रेखांकित किया। इसके अलावा उन्होंने देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों और पर्यावरणीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने में सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री को विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी और उनके साथ बैठक की।

*****

एमजी/एआर/एचकेपी/ डीके


(रिलीज़ आईडी: 2024237) आगंतुक पटल : 132
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , हिन्दी , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam