प्रविष्टि तिथि:
24 FEB 2024 8:39PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कासगंज हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
"कासगंज में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
********
एमजी/एआर/आरपी/डीवी