प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 27 FEB 2024 10:23PM by National

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पल्लदम में जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कैसेंड्रा माई स्पिटमैन का जिक्र किया था। वह विशेष रुप से कई भारतीय भाषाओं में भक्ति गीत गाती हैं।

आज उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के सामने अच्युतम केशवम और एक तमिल गीत गाया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"भारत के प्रति कैसेंड्रा माई स्पिटमैन का प्रेम अनुकरणीय है, जैसा कि हमारी बातचीत में देखा गया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

***

एमजी/एआर/आईपीएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2009661) आगंतुक पटल : 203
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam