|
नागरिक उड्डयन मंत्रालय
डिजी यात्रा ऐप यूजर्स की संख्या 45.8 लाख से अधिक हुई
डिजी यात्रा से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 1.45 करोड़ तक पहुंची चेन्नई हवाई अड्डे पर डिजी यात्रा सुविधा 31 मार्च, 2024 तक शुरू की जाएगी
प्रविष्टि तिथि:
21 FEB 2024 2:53PM by PIB Delhi
अपने मोबाइल फोन पर डिजी यात्रा एप्लिकेशन इंस्टॉल करने वाले यात्रियों की संख्या 10 फरवरी, 2024 तक बढ़कर 45.8 लाख हो गई है। यह 1 जनवरी, 2024 की 38 लाख की संख्या से 20.5 प्रतिशत अधिक है।
20 फरवरी, 2024 तक डिजी यात्रा एप्लिकेशन यूजर आधार:
|
क्र.सं.
|
प्लैटफॉर्म
|
01/01/2024 तक
|
दिनांक 10/02/2024 तक
|
बढ़ोतरी (प्रतिशत)
|
|
I
|
एंड्रॉयड:
|
17.3 लाख
|
21.2 लाख
|
~22.5 प्रतिशत
|
|
ii
|
आईओएस एप्पल:
|
20.7 लाख
|
24.6 लाख
|
~19 प्रतिशत
|
|
|
कुल:
|
38.0 लाख
|
45.8 लाख
|
~20.5 प्रतिशत
|
डिजी यात्रा सुविधा प्रारंभ में दिसंबर 2022 में तीन हवाई अड्डों, नई दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी में शुरू की गई थी। बाद में इसे 10 और हवाई अड्डों में शुरू किया गया।
लॉन्च के बाद से हवाई अड्डों पर कुल डिजी यात्रा यात्रियों की संख्या इस प्रकार है:
|
हवाई अड्डा
|
31.12.2023 तक संचयी डिजी यात्रा पैक्स
|
11.02.2024 तक संचयी डिजी यात्रा पैक्स
|
|
दिल्ली
|
34,24,937
|
42,62,167
|
|
बेंगलुरु
|
30,19,149
|
38,21,829
|
|
वाराणसी
|
7,41,514
|
8,54,145
|
|
हैदराबाद
|
10,61,638
|
14,92,776
|
|
कोलकाता
|
15,85,350
|
20,34,544
|
|
पुणे
|
83,42,63
|
10,68,112
|
|
विजयवाड़ा
|
2,03,672
|
2,46,440
|
|
कोचीन
|
58,976
|
1,15,335
|
|
मुंबई
|
1,42,667
|
2,84,469
|
|
अहमदाबाद
|
1,12,069
|
1,71,226
|
|
लखनऊ
|
27,421
|
48,691
|
|
गुवाहाटी
|
28,655
|
53,379
|
|
जयपुर
|
20,577
|
42,178
|
|
कुल
|
1,12,60,888
|
1,44,95,291
|
एक आई.टी. बायोमेट्रिक सत्यापन तकनीक का उपयोग करते हुए नागर विमानन मंत्रालय की पहल, डिजी यात्रा हवाई अड्डे के प्रवेश द्वारों पर यात्रियों की निर्बाध और परेशानी मुक्त आवाजाही प्रदान करती है।
***
एमजी/एआर/एजी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2007720)
|