प्रधानमंत्री कार्यालय

विकसित भारत के संकल्प में देश की नारीशक्ति का बहुमूल्य योगदान होने जा रहा है : प्रधानमंत्री

Posted On: 05 FEB 2024 12:43PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वीकार किया है कि महिला नेतृत्व में विकास केवल कुछ कार्यक्रमों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राष्‍ट्र की विकास गाथा के केंद्र में अंतर्निहित है, जो विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत बना रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी की एक पोस्ट एक्स पर साझा करते हुए कहा है:

“महिला नेतृत्व में विकास को लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। 'विकसित भारत' के संकल्प में देश की नारीशक्ति का बहुमूल्य योगदान होने जा रहा है। स्मृति इरानी जी ने अपने आलेख में इसी भावना को प्रकट किया है।”

*****

एमजी/एआर/आरके/एजे



(Release ID: 2002518) Visitor Counter : 267