संसदीय कार्य मंत्रालय
संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाने के लिए, सभी को संविधान क्विज और प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया
अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दो वेब पोर्टल चालू हैं
22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में "संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन" के लिए पोर्टल https://readpreamble.nic.in/
भारत: लोकतंत्र की जननी" पर ऑनलाइन क्विज के लिए दूसरा पोर्टलhttps://constitutionquiz.nic.in/
कोई भी कहीं से भी भाग ले सकता है और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है
प्रविष्टि तिथि:
20 NOV 2023 12:19PM by PIB Delhi
संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को भारत द्वारा संविधान को अंगीकार किए जाने के साथ ही साथ इसके द्वारा समर्थित आदर्शों और सिद्धांतों को रेखांकित करने और हमारे संस्थापकों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।
संविधान दिवस मनाने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय सभी नागरिकों को संविधान क्विज और प्रस्तावना के
ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने दो वेब पोर्टल चालू किये हैं। ये वेब पोर्टल हैं:
• 22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन वाचन: https://readpreamble.nic.in/ ;
• ऑनलाइन क्विज़ ("भारत: लोकतंत्र की जननी": https://constitutionquiz.nic.in/

ये पोर्टल हर किसी के लिए उपलब्ध हैं और कोई भी इसमें भाग ले सकता है और भागीदारी का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार तैयार किए गए प्रमाणपत्रों को #SamvidhanDiwas. का उपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा सकता है।

***
एमजी/एआर/आरपी/आरके/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 1978151)
आगंतुक पटल : 1053