प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सभी को संत मीराबाई की जयंती पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 28 OCT 2023 6:32PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संत मीराबाई को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने उन्हें भगवान कृष्ण की अद्वितीय भक्त बताया और कहा कि उनके दोहे हर घर को सुशोभित करते हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त मीराबाई का जीवन हमारे समाज के लिये प्रेरणा है। उनके भजन और दोहे आज भी घर-घर को श्रद्धा और भक्ति से सुशोभित करते हैं। उनकी जन्म-जयंती पर देशभर के मेरे परिवारजनों को ढेरों शुभकामनाएं।"

***

एमजी/एआर/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1972641) आगंतुक पटल : 435
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , Assamese , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam