प्रविष्टि तिथि:
27 OCT 2023 5:53PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में पुरुष एकल एसएच 6 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर कृष्णा नागर को बधाई दी।
उन्होंने नागर की गतिशीलता की भी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
''कृष्णा नागर को एशियाई पैरा खेलों में पुरुष एकल एसएच 6 में रजत पदक जीतने पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।
उनकी प्रतिभा और गतिशीलता अद्भुत रूप से प्रदीप्त हो रही है!''
***
एमजी/एआरएम/एसकेजे/एसके