प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में तीरंदाजी में रजत पदक जीतने के लिए राकेश कुमार और सूरज सिंह को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2023 10:08PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में आज तीरंदाजी में रजत पदक जीतने पर राकेश कुमार और सूरज सिंह की जोड़ी की टीम वर्क की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने उन्हें डायनेमिक जोड़ी बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने देश को गौरवान्वित किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

'पुरुष डबल्स कंपाउंड - ओपन स्‍पर्धा में पैरा तीरंदाजी में रजत पदक जीतने के लिए राकेश कुमार और सूरज सिंह की डायनेमिक जोड़ी को बधाई। उनकी असाधारण टीम वर्क और सटीकता ने भारत को काफी गौरवान्वित किया है। उन्हें शुभकामनाएं।'

***

 

एमजी/एआर/एसकेसी/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1971208) आगंतुक पटल : 365
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , Malayalam , English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada