प्रविष्टि तिथि:
18 OCT 2023 1:48PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।
एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“गाजा के अल अहली अस्पताल में जन-हानि से गहरा सदमा लगा है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते है।
वर्तमान संघर्ष में नागरिकों का हताहत होना गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है। इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।”
***
एमजी/एआर/आरपी/केपी/एनजे