प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कंपाउंड तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर ओजस प्रवीण देवताले की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 07 OCT 2023 8:36AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाजी की पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर ओजस प्रवीण देवताले को बधाई दी है।

श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया हैः

एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर ओजस प्रवीण देवताले को बधाई। उनके सूक्ष्म लक्ष्य-भेदन, संकल्प और दृढ़निश्चय ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है तथा हमारे देश को गौरवान्वित किया है।

******

एमजी/एमएस/एएम/एकेपी/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1965302) आगंतुक पटल : 410
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam