प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 9 साल पूरे हुए

प्रविष्टि तिथि: 03 OCT 2023 3:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम, मन की बात के नौ साल पूरे होने पर एक अध्ययन साझा किया है, जिसमें कार्यक्रम में शामिल कुछ विषयों और उनके सामाजिक प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है।

भारतीय स्टेट बैंक और आईआईएम बेंगलुरु के एक शोध कार्य में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 105 एपिसोड के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"आज #MannKiBaat के 9 साल पूरे हुए हैं। @TheOfficialSBI और @iimb_official ने कार्यक्रम का एक दिलचस्प अध्ययन किया है, जिसमें कार्यक्रम में शामिल कुछ विषयों और उनके सामाजिक प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है। यह आश्चर्यजनक है कि कैसे हमने इस माध्यम के जरिये विभिन्न जीवन यात्राओं और सामूहिक प्रयासों का उत्सव मनाया है।

nm-4.com/hqauwf"

***

एमजी/एमएस/आरपी/एकेपी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1963695) आगंतुक पटल : 396
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , Assamese , Kannada , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam