प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में पुरुषों की 1500 मीटर फाइनल में रजत पदक जीतने पर अजय कुमार सरोज को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2023 8:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में एशियाई खेल 2022 में पुरुषों की 1500 मीटर फाइनल में रजत पदक जीतने पर अजय कुमार सरोज को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने X पर एक संदेश में कहा:

“शानदार प्रदर्शन की सराहना करता हूं!

इस बात की प्रसन्नता है कि अजय कुमार सरोज ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर फाइनल में रजत पदक जीता है।

उत्कृष्टता के प्रति उनके संकल्प ने भारतीय एथलेटिक्स में एक गौरवशाली अध्याय दर्ज किया है।''

*****

 

एमजी/एमएस/एसकेएस/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1963016) आगंतुक पटल : 462
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , Tamil , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Malayalam