प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 के पारित होने की सराहना की

Posted On: 20 SEP 2023 9:36PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा में संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 के पारित होने का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किया:

"यह खुशी की बात है कि संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक-2023 लोकसभा में भारी समर्थन के साथ पारित हो गया है। मैं सभी पार्टियों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस विधेयक के पक्ष में मतदान किया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है जो महिलाओं के सशक्तिकरण को और बढ़ाएगा और हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की अधिक भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करेगा।“

***

एमजी/एमएस/आरपी/डीवी



(Release ID: 1961414) Visitor Counter : 314