स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
मिथक बनाम तथ्य
तपेदिक रोधी दवाओं की कमी का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट गलत सूचना पर आधारित और भ्रामक हैं
केंद्र केंद्रीय गोदामों से लेकर संबद्ध चिकित्सा संस्थानों तक विभिन्न स्तरों पर स्टॉक की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए नियमित समीक्षा करता है
प्रविष्टि तिथि:
26 SEP 2023 12:37PM by PIB Delhi
कुछ मीडिया रिपोर्ट में भारत में तपेदिक रोधी दवाओं की कमी का आरोप लगाया गया है और राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत ऐसी औषधियों की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए गए हैं। ऐसी रिपोर्ट अस्पष्ट और गलत जानकारी पर आधारित होती हैं, जिनमें भंडार गृह में तपेदिक रोधी औषधियों की उपलब्धता के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं होती है।
तपेदिक के उपचार में जो संवेदनशील दवाएं प्रदान की जाती है उसमें दो महीने के कोर्स के लिए 4 एफडीसी (आइसोनियाज़िड, रिफैम्पिसिन, एथमब्यूटोल और पाइराज़िनामाइड) के रूप में उपलब्ध चार दवाएं शामिल हैं, इसके बाद दो महीने के लिए 3 एफडीसी (आइसोनियाज़िड, रिफैम्पिसिन और एथमब्यूटोल) के रूप में उपलब्ध तीन दवाएं शामिल हैं। ये सभी दवाएं छह महीने और उससे अधिक समय के पर्याप्त भंडार के साथ उपलब्ध हैं।
मल्टी ड्रग प्रतिरोधी तपेदिक के उपचार में आमतौर पर चार महीने के लिए 7 दवाएं (बीडाक्विलिन, लेवोफ्लॉक्सासिन, क्लोफाज़िमाइन, आइसोनियाज़िड, एथमब्यूटोल, पाइराजिनमाइड और एथियोनामाइड) शामिल होती हैं और इसके बाद पांच महीने के लिए 4 दवाएं (लेवोफ़्लॉक्सासिन, क्लोफ़ाज़िमाइन, पायराज़िनमाइड और एथमब्यूटोल) शामिल होती हैं। तपेदिक प्रतिरोधी औषधि वाले लगभग 30 प्रतिशत व्यक्तियों में साइक्लोसेरिन और लाइनज़ोलिड की आवश्यकता होती है।
राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत केंद्रीय स्तर पर तपेदिक रोधी औषधियों और अन्य सामग्रियों की खरीद, भंडारण, औषधियों का रखरखाव और समय पर वितरण किया जा रहा है। दुर्लभ स्थितियों में, राज्यों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत बजट का उपयोग करके सीमित अवधि के लिए स्थानीय स्तर पर कुछ औषधियों को खरीदने का अनुरोध किया गया था ताकि व्यक्तिगत रोगी की देखभाल प्रभावित न हो। महाराष्ट्र पहले ही केंद्रीय स्तर पर साइक्लोसेरिन टैबलेट खरीद चुका है। कुछ राज्यों ने जिला प्रशासन को औषधि की खरीद का काम सौंपा है; इसके अनुसार, जिलों ने जहां भी आवश्यकता थी, औषधि की खरीद की है।
महाराष्ट्र राज्य में तपेदिक रोधी औषधियों के बहनदार की स्थिति, जिसे संबंधित मीडिया रिपोर्ट में रेखांकित किया गया है, इस प्रकार है (स्रोत: नि-क्षय औषधि)
|
दवा का नाम
|
आज (24.09.2023) तक महाराष्ट्र में उपलब्ध भंडार की मात्रा (यूओएम- कैप्सूल/टैबलेट्स)
|
|
साइक्लोसेरिन - 250 मिलीग्राम
|
6,34,940
|
|
लाइनज़ोलिड - 600 मिलीग्राम
|
86,443
|
|
डेलामेनिड - 50 मिलीग्राम
|
1,53,784
|
|
क्लोफ़ाज़िमिन-100 मि.ग्रा
|
79,926
|
|
मोक्सीफ्लोक्सासिन - 400 मिलीग्राम
|
4,56,137
|
|
पायरिडोक्सिन
|
7,06,413
|
क्षेत्र में तपेदिक रोधी औषधियों की कोई कमी नहीं है। नि-क्षय औषधि के अनुसार आज (26 सितंबर 2023) तक राष्ट्रीय स्तर पर इन दवाओं का वर्तमान भंडार इस प्रकार है:
|
दवा का नाम
|
आज (24.09.2023) तक एनटीईपी (यूओएम- कैप्सूल/टैबलेट्स) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध भंडार की मात्रा
|
|
साइक्लोसेरिन -250 मि.ग्रा
|
14,79,857
|
|
लाइनज़ोलिड - 600 मिलीग्राम
|
9,95,779
|
|
डेलामेनिड - 50 मिलीग्राम
|
11,37,802
|
|
लेवोफ़्लॉक्सासिन - 250 मिलीग्राम
|
28,85,176
|
|
लेवोफ़्लॉक्सासिन - 500 मिलीग्राम
|
33,27,130
|
|
क्लोफ़ाज़िमिन - 100 मिलीग्राम
|
12,86,360
|
|
मोक्सीफ्लोक्सासिन - 400 मिलीग्राम
|
2,72,49,866
|
|
पायरीडोक्सिन
|
2,72,99,242
|
वर्तमान में, राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत मोक्सीफ्लोक्सासिन 400एमजी और पाइरिडोक्सिन का 15 महीने से अधिक का भंडार उपलब्ध है। इसके अलावा, डेलामानिड 50 मिलीग्राम और क्लोफ़ाज़िमाइन 100 मिलीग्राम अगस्त 2023 में खरीदी गई थी और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति की गई। इसके अलावा, अतिरिक्त 8 लाख मात्रा में डेलामानिड 50 मिलीग्राम टैबलेट की आपूर्ति के लिए 23.09.2023 को खरीद का आदेश जारी किया गया है।
ऊपर उल्लिखित भंडार के अलावा, अगस्त 2023 में लाइनज़ोलिड-600 मिलीग्राम और साइक्लोसेरिन-250 मिलीग्राम कैप्सूल की आपूर्ति के लिए खरीद आदेश जारी किए गए थे। यह औषधियाँ राज्यों को भेजी जा रही हैं।
इन आवश्यक तपेदिक रोधी औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। केंद्रीय गोदामों से लेकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य संस्थानों तक विभिन्न स्तरों पर भंडार की स्थिति का आकलन करने के लिए नियमित मूल्यांकन आयोजित किए जाते हैं।
इसलिए, मीडिया रिपोर्टों में उल्लिखित जानकारी अस्पष्ट और गलत जानकारी वाली है और देश में तपेदिक रोधी औषधियों के उपलब्ध भंडार की सही जानकारी प्रदर्शीक नहीं करती है।
****
एमजी/एमएस/आरपी/एमकेएस/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1961124)
आगंतुक पटल : 368