प्रविष्टि तिथि:
26 SEP 2023 4:20PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नौकायन में इबाद अली के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है और एशियाई खेल 2022 में आरएस: एक्स पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
“नौकायन में इबाद अली का शानदार प्रदर्शन। उन्होंने एशियाई खेलों में आरएस:एक्स पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है।
उनकी उपलब्धियां दर्शाती हैं कि हमारी युवा प्रतिभाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”
***
एमजी/एमएस/आरके/एसके