प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने तेजू हवाई अड्डे के उन्नयन का स्वागत किया

प्रविष्टि तिथि: 24 SEP 2023 10:26PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने तेजू हवाई अड्डे पर नव विकसित बुनियादी ढांचे का स्वागत किया है। इस हवाई अड्डे का आज केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने उद्घाटन किया है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि नवंबर 2022 में माननीय प्रधानमंत्री श्री @नरेन्‍द्र मोदी द्वारा डोनी पोलो हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद, तेजू हवाई अड्डे का उन्नयन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारे राज्य की कनेक्टिविटी में काफी वृद्धि करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जवाब दिया

"अरुणाचल प्रदेश और पूरे पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी के लिए सुखद समाचार।"

****.*

एमजी/एमएस/आईपीएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1960314) आगंतुक पटल : 301
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam