प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर महिला कंपाउंड टीम को बधाई दी

Posted On: 05 AUG 2023 9:30AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला कंपाउंड टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, हमारी असाधारण महिला कंपाउंड टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।"

***

एमजी/एमएस/डीवी/डीए



(Release ID: 1945989) Visitor Counter : 501