प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री एन. विट्ठल के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
03 AUG 2023 3:12PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री एन. विट्ठल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है;
“श्री एन. विट्ठल जी को एक ऐसे उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारी के रूप में याद रखा जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत के विकास पथ को समृद्ध किया। उन्होंने गुजरात में अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से मुझे गहरा दु:ख पहुंचा है। उनके परिजनों और मित्रों के लिए शोक संवेदनाएं। ओम शांति।”
*.*.*... .
एमजी/एमएस/आरपी/आरके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1945523)
आगंतुक पटल : 329
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam