प्रविष्टि तिथि:
23 JUL 2023 9:39AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आज़ाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
“देश के महान सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके बलिदान की कहानी देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।”
***
एमजी/एमएस/एसकेजे/डीसी