प्रविष्टि तिथि:
09 JUN 2023 9:09PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वच्छ जल तक पहुंच की भूमिका को रेखांकित किया है।
एक ट्वीट थ्रेड में, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार सार्वभौमिक नल जल कवरेज के माध्यम से 4 लाख लोगों को डायरिया से होने वाली मौतों से बचाया जा सकेगा।
केन्द्रीय मंत्री के ट्वीट थ्रेड का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“जल जीवन मिशन की परिकल्पना यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी कि प्रत्येक भारतवासी की स्वच्छ एवं सुरक्षित जल तक पहुंच हो, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण आधार है। हम इस मिशन को मजबूत करना और अपनी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बढ़ावा देना जारी रखेंगे।”
***
एमजी/एमएस/आर/एजे