प्रविष्टि तिथि:
09 MAY 2023 5:51PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाओं के 8 वर्ष पूरे होने पर योजनाओं के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्रालय के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“8 साल पहले शुरू की गई #जन सुरक्षा योजनाएँ करोड़ों भारतीयों के लिए मजबूत समर्थन का स्रोत रहीं हैं। इन योजनाओं ने लोगों को एक प्रभावी सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान किया है। सभी लाभार्थियों को मेरी शुभकामनाएं।”
****
एमजी / एमएस / आरपी / जेके / डीए